2020/07/22

बिहार से बड़ी खबर-मुर्दे ने दी 'गवाही' केस को किया सॉल्व,पुरे प्लान के साथ बॉडी को कब्रिस्तान में दबा दिया था

BIHAR-BUXER- जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मामला बक्सर नगर थाने के सिविल लाइन मोहल्ले का है।जो एक दुकानदार को मर्डर कर कब्रिस्तान में गाड़ दिया।

जब सुबह से गायब अपने पिता की तलाश में घरवाले खोजते-खोजते पास के कब्रिस्तान पर पहुंच गए. 

वहां देखा कि मुर्दे का एक पैर कब्र से बाहर दिख रहा है. फिर क्या था, घरवालों ने मृतक राम धनी राम के पैर की पहचान कर पुलिस को सूचना दी..

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक राम धनी राम की बॉडी को कब्र से निकाला और उनके हत्यारों की तलाश में जुट गई. हत्या का कारण जमीन विवाद के रूप में सामने आया.