BIHAR-SAMASTIPUR- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मलकल्लीपुर के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई एवं दो की स्थिति नाजुक देखते हुए Sadar Hospital रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि दलसिंहसराय की ओर से जा रही scooty व Bike की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक अन्य युवक की मौत दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर के दौरान हो गई।
मृतक की पहचान दलसिंहसराय की गुदरी बाजार निवासी राम दयाल महतो के पुत्र रोहित कुमार एवं विद्यापतिनगर के मलकल्लीपुर निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में की गई है।
वहीं गंभीर रूप से जख्मी दलसिंहसराय गुदरी बाजार निवासी दीपक महतो के पुत्र उज्जवल कुमार एवं मलकल्लीपुर निवासी हेमंत कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट