2020/07/17

बिहार में खतरा नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, कोसी-गंडक बराज पर फिर बढ़ने लगा पानी

BIHAR-नेपाल बारिश से कोसी, गंडक, बागमती समेत दस नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

कोसी के वीरपुर और गंडक के वाल्मीकिनगर बराज पर देर शाम पानी की मात्रा फिर से बढ़ने लगी थी। बुधवार की सुबह से इसमें गिरावट हो रही थी, पर अचानक दोनो स्थानों पर एक साथ वृद्धि देखी जाने लगी। 

वीरपुर बराज पर सुबह 1.28 लाख क्यूसेक पानी था, जो शाम में बढ़कर  1.47 लाख क्यूसेक को पार कर गया। इसी तरह वाल्मीकिनगर बराज पर पानी 1.52 लाख क्यूसेक से 1.60 लाख हो गया। दोनों स्थानों पर पानी की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। कल भी इसमें वृद्धि की संभावना है।

उधर, कोसी नेपाल के अलावा सहरसा, खगड़िया, भागलपुर  में जबकि बागमती सीतामढ़ी, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर में ख़तरे के निशान से ऊपर है। 

इसी तरह कमला मधुबनी में, अधवारा सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में, महानंदा पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में, घाघरा सीवान में, गंडक गोपालगंज में, परमान अररिया में लाल निशान के ऊपर है।