2020/07/10

बिहार में अपराधियों ने अलग-अलग वारदात के दौरान पांच लोगों किया मर्डर जांच में जुटी पुलिस

बिहार के कई जिलों को शुक्रवार से एक बार फिर लॉकडाउन में बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं। अपराधियों ने अलग-अलग वारदात के दौरान पांच लोगों की हत्या कर दी।  गया में दो, भभुआ, भोजपुर और सारण में एक-एक की हत्या कर दी गई। 

गया जिले के वजीरगंज के भिंडस-राजगीर रोड में मझौली के निकट शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सकरदास नवादा निवासी स्वर्गीय जोगेश्वर सिंह के पुत्र बिल्टू सिंह के रूप में की गई। 

वहीं गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुरमावां गांव में घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी।ग्रामीणों ने मामले की सूचना बाराचट्टी पुलिस को दी।

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शुक्रवार की सुबह गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग जख्मी हैं। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर गाड़ी को फाईनेंसर की ओर से जबरन छीन कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे, तभी फाईनेंसर के साथ मौजूद लोगों ने गोली चला दी। इसमें एक युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव उठाने से रोका जा रहा है।

सारण जिले में पोखरेरा गांव में बच्चों की विवाद को लेकर भाई ने चाकू से गोद कर भाई की हत्या कर दी। मृतक 28 वर्षीय श्यामदेव पासवान हैं। वहीं चाकूबाजी में घायल मृतक की पत्नी चांदनी देवी का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस सम्बंध में मृतक के पत्नी चाँदनी देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने देवर मदन पासवान, जेठानी पूजा देवी, एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव के जिमी पासवान व भरदुल साह को नामजद किया है। पुलिस अभियुक्तों गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही हैं। 

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव के बधार में धान की रोपनी कर रहे एक वृद्ध किसान की हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह में करीब आठ बजे हुई। मृतक 65 वर्षीय जीता गोंड कुकुराढ़ गांव का ही रहनेवाला था। इस घटना के चश्मदीद गवाह खुद उनके बेटे व पत्नी हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों रामगहन गोंड, इसके दोनों बेटों ब्रजेश गोंड व अशोक गोंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Input-hindustan