2020/07/24

समस्तीपुर में होम आइसोलेशन केयर केंद्र शुरू,हेल्प नंबर जारी किया, मरीजों को मिलेगी सहायता

BIHAR-SAMASTIPUR-हाेम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 

देर रात परेशानी होने पर डॉक्टरों का फोन नहीं उठा तो आप डॉक्टरी सहायता के लिए टॉल फ्री नंबर पर फोन कर सहायता ले सकते हैं। 

जिला प्रशासन ने इसके लिए 06274 225065 नंबर जारी किया है। जहां राउंड दी क्लॉक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज इन दिनों होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। लेकिन उन्हें इमरजेंसी में डॉक्टरी सहायता नहीं मिल रही है।

जिससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। जानकारी अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट में होम आइसोलेशन केयर सेंटर खोला गया है।

जहां 24 घंटे पाली के हिसाब से डॉक्टर व कर्मियों की ड्यूटी बांटी गई है। मरीज अपने जरूरत के हिसाब से कभी भी इस नंबर पर फोन कर डॉक्टरी सहायता ले सकते हैं। 

इस केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी व वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है।