2020/07/07

BIHAR में दिनदाहाड़े फिनो बैंक से चार लाख रुपये की लूट, अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग

BIHAR-VAISHALI-जिले के सराय थाना क्षेत्र के suraj chowk के समीप सराय market में स्थित फिनो bank से मंगलवार की सुबह बैखौफ अपराधियों ने 4 lakh रुपये लूट लिए। फिनो bank की सराय branch में वारदात सुबह करीब 11 बजे हुई। एक bike पर सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। लूट के दौरान अपराधियों ने करीब 4 round फायरिंग भी की।


गोली चलने की आवाज सुन इलाके में दहशत मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों के घटनास्थल से भागने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिनो bank में लूट की सूचना मिलने पर सराय थाना क्षेत्र की police घटनास्थल पर पहुंची। police ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Hajipur सदर के dsp raghwv dayal ने कहा कि अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। bank औऱ आसपास लगे cctv कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक एक bike से तीन नकाबपोश बदमाश फिनो बैंक की सराय branch के अंदर खुस गए। इस दौरान जहां-जहां कैश रखा था वहां पहुंचकर लूटपाट करने लगे। जब कर्मियों ने विरोध किया तो हवाई फायरिंग कर दी। जिस वक्त घटना हुई उस समय बैंक के अंदर ग्राहक भी मौजूद थे। गनीमत रही कि लुटेरों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।