2020/07/06

BIHAR-सभी जिलों में हो सकती है तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी रहें सतर्क

BIHAR- में मानसून सक्रिय है। मंगलवार तक पूरे राज्य में जगह-जगह बारिश होगी। पटना में भी एक-दो जगहों पर वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश व ठनका गिरने की  चेतावनी जारी की गई है।आज इन जिलों में कई जगहों पर होगी बारिश उत्तर-पूर्व बिहार : सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया दक्षिण पूर्व बिहार : खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा छत्तीस गढ़ के पिंडरा से ओडिशा के संबलपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है एवं बंगाल की खाड़ी से बिहार में नमी आ रही है, जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में कमी आने और नमी के कारण गरजने वाले बादल अभी नहीं बनेंगे। साथ ही ठनका गिरने की रफ्तार भी कम होगी। पिछले दिनों कई बार ठनका से बिहार में जान-माल का खासा नुकसान हुआ है। उधर, शनिवार से रविवार शाम तक पश्चिम चंपारण के केसरिया में सबसे अधिक 250 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा ललबेगिया घाट में 110, मढ़ौरा में 90, पटना, कोइलवर, गोपालगंज, शिवहर, छपरा और रेवा घाट में 70 मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि पटना में रविवार को दिन में कुछ समय के लिए तीखी धूप भी खिली।