BIHAR-patna में कोतवाली थाना क्षेत्र के jamalroad स्थित hotel बॉब्स में भीषण आग लग गई। आग लगते ही hotel में अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में hotel में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान hotel से दो लोगों के कूदकर भागने की ख़बर है।
सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक hotel बॉब्स के ground फ्लोर से लेकर ऊपरी फ्लोर तक में आग फ़ैल चुकी थी।hotel प्रबंधन की ओर से अगलगी में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है। होटल में आग लगने की सूचना पर पहुंची स्थानीय police आग लगने के करण का पता करने में जुट गई है।
हालांकि hotel प्रबंधन अब तक इसकी पुष्टि नही कर रहा। hotel प्रबंधन की मानें तो यहां कोई भी ग्राहक नही ठहरा था सिर्फ hotel staff ही मौजूद थे। शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।