2020/07/04

BIHAR- नाबालिग से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में गांव में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

BIHAR-AURANGABAD-जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरम गांव में एक नाबालिग के साथ GANEREP का मामला सामने आया है।  पीड़िता का इलाज JAMUHAR MEDICAL COLAGE SASARAM में चल रहा है। इसको लेकर शनिवार को गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी की। दाउदनगर थाना के सामने आगजनी की गई और आवागमन बाधित कर दिया। भारी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद दाउदनगर थाना के GATE को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने POLICE  के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि POLICE इस मामले में रुचि नहीं ले रही है। पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। POLICE अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। दाउदनगर थानाध्यक्ष RAJKUMAR ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।MILI JANKARI KE MUTABIK चौरम गांव में एक नाबालिग को गुरुवार की रात घर से उठाकर ले जाया गया और गांव से बाहर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में गांव के ही चार युवक शामिल थे। रात में युवती की खोज की गई। सुबह में उसे बेहोशी की हालत में चौरम गांव में पइन के समीप से बरामद किया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दाउदनगर लाया गया।