2020/07/06

BIHAR-बच्चे की आड़ में महिला से HOTEL में दुष्कर्म,PHOTO और VIDEO बना करने लगा ब्लैकमेल

BIHAR-BHAGALPUR के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ HOTEL में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक PHOTO एवं VIDEO VIRAL करते हुए पति एवं बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। महिला ने मारुफचक मोहल्ला स्थित बौंसी Road  के manoj kumar विश्वकर्मा के खिलाफ थाने में fir दर्ज कराई है।महिला ने कहा कि जनवरी, 2019 में आरोपी से परिचय हुआ था। वह बगल वाले घर में आता-जाता था। बच्चे को घुमाता था और टॉफी-बिस्किट देता था। घर के पास आने-जाने के दौरान बातचीत होती थी। इसी बीच तीन मार्च, 2020 को बेटे को घुमाने लेकर चला गया। दिन के करीब साढ़े दस बजे फोनकर कहा कि बेटा रो रहा है। शायद उसकी तबियत खराब हो गई है। दवापट्टी रोड स्थित एक होटल में हैं।  पति के घर में नहीं रहने की स्थिति में वह बेटे को लाने के लिए होटल चली गई। वहां पर बेटा सोया हुआ था। आरोपी manoj विश्वकर्मा ने कमरे में पीने के लिए पेय पदार्थ दिया। उसके बाद वह अर्द्ध बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया। नग्न फोटो खींचकर video बना लिया। डर से वह घर में पति-सास को कुछ नहीं बोली। उसके बाद आरोपी photo और video दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।  23 June को बेटे के जन्मदिन पर आरोपी gift लेकर घर पर आया था और hotel जाने के लिए दवाब दे रहा था। धमकी दे रहा था कि hotel नहीं जाने पर video viral कर दिया जाएगा। उसने पति-सास को शिकायत करने की बात कही तो जान से मार देने की धमकी दी गई। उसके बाद देवर के whatsapp पर photo और video viral कर दिया। घटना के बाद से वह काफी परेशान हो गई है। थाना प्रभारी प्रमोद साह ने कहा कि महिला के बयान पर दुष्कर्म और it act के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला इंस्पेक्टर को केस का जांचकर्ता बनाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।