2020/07/07

BIHAR-DARBHANGA एयरपोर्ट से अक्टूबर से शुरू हो सकती है उड़ान

BIHAR-DARBHANGA-एयरपोर्ट में चल रहा काम दो-तीन महीने के अंदर पूरा हो जायेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को ये आश्वासन दिया है कि एयरपोर्ट से इसी साल अक्टूबर से उड़ान शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि संजय झा ने आज दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी से इसी विषय को लेकर मुलाकात करने पहुंचे थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के ट्वीट के बाद बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने भी ट्वीट किया है। संजय कुमार झा ने केंद्र सरकार को धन्य़वाद देते हुए कहा है कि उन्हें खुशी है कि जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट का काम पूरा हो जायेगा। संजय झा ने कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट एनडीए की सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि होगी। मंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इसकी पहल उन्होंने की थी और अब काम पूरा होने जा रहा है।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- आज बिहार के मंत्री संजय कुमार झा से मुलाकात हुई। हमने दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर हो रही प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। कुछ दिन पहले ही मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की थी और उन्हें आश्वासन दिया है कि कुछ महीनों के भीतर दरभंगा एयरपोर्ट के लिए हो रहे कंट्रक्शन को पूरा कर लिया जायेगा।