BIHAR BOARD Intermediate 2020-22 सत्र में नामांकन के लिए आवेदन 8 जुलाई से शुरू होगा। आवेदन करने में student को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए board दिशा निर्देश पहले ही जारी कर चुका है। student नामांकन संबंधित नियमों को प्रास्पेक्टस में पढ़ सकते हैं। नामांकन के लिए college और school वाइज सभी संकायों की सीटें पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके अलावा board ने 2019 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेधा सूची भी जारी की है, जिसकी मदद से छात्र अपने अंक के अनुसार college या school का चयन कर सकते हैं।
Board द्वारा सामान्य आवेदन प्रपत्र और प्रॉस्पेक्टस को website www.ofssbihar.in पर 29 june को डाल दिया गया है। नामांकन लेने वाले छात्र इस प्रॉस्पेक्टस को पढ़कर form भरने की प्रक्रिया जान सकते हैं। board की मानें तो एक mobile number एवं एक gmail id का इस्तेमाल मात्र एक आवेदन भरने के लिए किया जायेगा। किसी तरह की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।