2020/07/25

Samastipur-Rosera -छापेमारी में 853 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

BIHAR-SAMASTIPUR-रोसड़ा पुलिस द्वारा थाना के एरौत एवं मुरादपुर गांव में तीन स्थानों पर छापेमारी कर 853 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। 

इस संबंध में अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 11 कारोबारियों को उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।

जिसमें एक गिरफ्तारी भी हुई है एवं 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है । 

रोसड़ा थानाध्यक्ष के तत्परता एवं शराब तरकारों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का ही नतीजा है जो बड़ी सफलता मिली।

जिसमें से एक एरौत के रामविलास सिंह के पुत्र यशवंत कुमार उर्फ मुनीलाल को गिरफ्तार किया गया है। टीम में पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं राज किशोर सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे। शराब के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार अभियान जारी है।