2020/07/29

प्रेग्‍नेंट महिलाओं को तोहफे की तैयारी, बेहतर इलाज के लिए मिलेंगे 7500 रुपये

NEW-DELHI-2020 फरवरी महीने में श्रम मंत्री SANTOSH GANGWAR की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक फैसला लिया गया था. इस फैसले के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के तहत आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसूति खर्च 7500 रुपये देने का प्रस्ताव रखा गया . ये अंतिम मुहर लगने वाली है. 

 श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस संबंध में एक  Draft notification जारी किया है.इस पर हितधारकों से 30 दिन के भीतर अपने सुझाव देने को कहा गया है.

 इसके बाद सरकार अंतिम निर्णय करेगी.आपको बता दें कि सरकार का कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रसूति खर्च बढ़ाकर 7,500 रुपये करने का प्रस्ताव है. अभी यह राशि 5,000 रुपये है. यानी 2500 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.