2020/07/27

हनी का टेस्ट देकर करते थे ब्लैकमेल, सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

DESK-MP- शहडोल, मध्य प्रदेश-जिले में हुए सेक्स रैकेट के खुलासे की कहानी हनी ट्रैप से कम नहीं है, नामचीन लोगों को हनी का चस्का लगाने के बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। अंकित गुप्ता ने अगर आत्महत्या न की होती तो, शायद यह गैंग कईयों को अपना शिकार बना लेती। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, रैकेट को संचालित करने वाले युवक और युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मामले से पर्दा उठाया है।

सैक्स रैकेट की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के गोलू उर्फ अविनाश पाण्डेय पिता रावेन्द्र पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी शिवम कालोनी, सुधा पाण्डेय (शुक्ला) पति पंकज उर्फ शेखावत शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी संजय मार्केट उमरिया, लवली उर्फ गायत्री राठौर पिता चैतू राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुंडा अनूपपुर, शुभम जायसवाल पिता नवीन जायसवाल उम्र 29 वर्ष निवासी रानीकटारा लखनऊ हालमुकाम अनूपपुर, ज्योति उर्फ भानवती यादव पिता गोपाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सलैया जिला उमरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



नरसरहा डिपो में रहने वाले राजेश गुप्ता ने कोतवाली में 11 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भतीजे अंकित गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की पड़ताल शुरू की तो, चौकाने वाले तथ्य सामने आये, जिसके बाद सैक्स रैकेट के इस गोरखधंधे से पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

मौत से एक दिन पहले 10 जुलाई को ज्योति यादव ने अपनी सहेली सुधा, गोलू पाण्डेय और साथी शुभम जायसवाल के साथ मिलकर षडय़ंत्र रचा और लवली को अंकित के पास भेजा, शारीरिक संबंध बनाने के बाद रैकेट में शामिल सभी आरोपियों ने अंकित की फोटो खींचकर वॉयरल करने के नाम पर 3 लाख रूपये की मांग की, हुस्न के फरेब में फंसकर अंकित ने आत्महत्या कर ली थी।

सौदा तो 3 लाख रूपये में हुआ था, अंकित ने 20 हजार रूपये दे दिये थे, बाकी की रकम दो से तीन दिन में उसेे देनी थी, रैकेट में शामिल आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने पैसों की बात किसी को बताई तो, खामियाजा भुगतने की भी धमकी दी थी। बदनामी के डर से अंकित ने 11 जुलाई को मौत को गले लगा लिया था।


राजएक्सप्रेस न्यूज