2020/07/26

बिहार में अपराधियों ने युवक को मारी 5 गोली, घर से बुलाकर अपराधियों ने मारी अंधा-धुंध गोली हुई मौत

आरा:--ब्रेकिंग---युवक को अपराधियों ने मारी 5 गोली,मौत....घर से बुलाकर अपराधियों ने मारी अंधा-धुंध गोली,घटना स्थल पर हुई युवक की मौत....पुलिस पहुंची मौके पर ....नवादा थाना क्षेत्र के मिलरोड बंगाली हाता की घटना ।

BIHAR-  आरा - कोरोना संकट के बीच बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. ताजा घटना बिहार के आरा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने युवक को 5 गोली मार मार दी है. जिसके बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक युवक को घर से बुलाकर अपराधियों ने गोली मारी है.  शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड बंगाली हाता की है. जहां युवक को पहले अपराधियों ने घर से बुलाया और उसके बाद उसे घर के कुछ दूरी पर गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की जांच में जुट गई है.

जनमानस न्यूज़