2020/07/31

समस्तीपुर जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं हो रहा हैं काबू

BIHAR- समस्तीपुर जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है .जो कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश भर में लॉक डाउन हैं फिर भी समस्तीपुर जिला में कोरोनावायरस की रफ्तार है दिनोंदिन करोना मरीज पॉजीटिव पाई जा रही है।इस जिले में कोरोना मरीज की संख्या काफी बढ़ती जा रही हैं।नहीं हो रहा हैं काबू।

गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 40 नए मामले सामने आए हैं।इसमें 18 केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इन केंद्रों पर 375 सैंपल लिया गया जिसमें 40 का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला।उजियारपुर में 14, विभूतिपुर व मोहनपुर में पांच-पांच, विद्यापतिनगर व सिघिया में तीन-तीन, दलसिंहसराय, सरायरंजन, ताजपुर व वारिसनगर में दो-दो और बिथान व रोसड़ा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित बताए गए है।

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों को कोविड-19 का जांच किया गया।सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है।

 इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है।समस्तीपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1107 हो गई है। इसमें से 15 की मौत हो चुकी है, जबकि 664 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे अब जिले में 433 एक्टिव मरीज बचे हैं।