2020/07/26

बिहार में शव यात्रा में शामिल 38 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट, 16 निकले पॉजिटिव

BIHAR-पटना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भी घटी जहां एक शव यात्रा में शामिल 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक पटना से 30 किलोमीटर दूर मनेर में एक शव यात्रा में शामिल हुए 16 लोग एक साथ कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं. 

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मनेर के देवी स्थान में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और उसके बाद उसके शव यात्रा में कई लोग शामिल हुए थे.

बताया जा रहा है कि शव यात्रा में शामिल होने के बाद से ही ज्यादातर लोगों की तबीयत खराब हो गई. प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शव यात्रा में शामिल हुए सभी 38 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया जिसमें से 16 लोग संक्रमित पाए गए.

पटना जिला प्रशासन अब इन 16 लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की छानबीन कर रहा है ताकि उन सभी लोगों का भी कोविड-19 जांच कराया जा सके.