2020/07/27

सासाराम में दिन-दहाड़े गैस एजेंसी के कर्मचारी से 3.25 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

BIHAR-SASARAM-सोमवार को दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर 3 लाख 26 हज़ार रुपये लूट लिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के लालगंज के पास की है. घायल गैस एजेंसी के कर्मचारी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार ARN गैस एजेंसी के कर्मचारी शिवकुमार जब अपने गैस एजेंसी का पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी हैं. 

गोली मारने के साथ ही उनका 3 लाख 26 हज़ार रुपये से भरा बैग छीन कर अपराधी भाग गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने भी जब शोर मचाया तो अपराधी भाग निकले.मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के अलावे नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है.