2020/07/26

रहें सतर्क-समस्तीपुर जिला में फिर मिले 30 नए कोरोना पॉजिटिव

BIHAR-SAMASTIPUR- जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा। इससे लोगों में काफी दहशत है। शनिवार को जिले में बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव जारी की गई। इसका कारण यह भी है कि जांच की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 

शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 30 नए मामले सामने आए। इनमें समस्तीपुर के 22, हसनपुर के चार, सरायरंजन, कल्याणपुर, विभूतिपुर व रोसड़ा के एक-एक व्यक्ति संक्रमित बताए गए है। सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है।

 इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 899 हो गई है। इसमें से 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 480 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे अब जिले में 407 एक्टिव मरीज बचे हैं।