दिल्ली से सटे गाजियाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक अवैध बम फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। शहर के मोदीनगर स्थित फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने को कोशिश जारी है।