2020/07/25

समस्तीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हैं फिर मिले 17 नए कोरोना पॉजिटिव

BIHAR-SAMASTIPUR- कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश भर में लॉक डाउन है फिर भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। समस्तीपुर जिले में काफी तेजी से बढ़ रही है।

 जो लोगों में हड़कंप मच गया है आपको बता दें कि समस्तीपुर में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ती रहती है।शुक्रवार को जिले में बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव जारी की गई।

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 17 नए मामले सामने आए। जबकि, पिछले पाच दिनों की रिपोर्ट भी शुक्रवार को ही जारी की गई। जिसमें कुल 73 मामले सामने आए। 

इनमें समस्तीपुर के 38, पटोरी के 12, दलसिंहसराय के 11, कल्याणपुर के तीन, ताजपुर, सरायरंजन व पूसा के दो-दो, उजियारपुर व वारिसनगर के एक-एक और सहरसा जिले का रहने वाले एक व्यक्ति संक्रमित बताए गए हैं।सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है। 

समस्तीपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 869 हो गई है। इसमें से 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 495 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे अब जिले में 362 एक्टिव मरीज बचे हैं।