2020/07/29

बड़ी खबर-बिहार में लॉकडाउन बढ़ने को लेकर जारी लेटर को बिहार सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया फेक

BIHAR-PATNA-बिहार में लॉकडाउन बढ़ने को लेकर जारी पत्र को बिहार सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया फेक
IPRD_Bihar  ने ट्वीट कर इस तरह के किसी भी नोटिफिकेशन को जारी करने से किया इंकार।वायरल पत्र में 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने की कही गई थी बात।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI का कहना है कि बिहार में लॉकडाउन के संबंध में आज शाम को बैठक है। इसी में निर्णय लिया जाएगा कि लॉकडाउन बढ़ाना है या नहीं।

वायरल लेटर में कहा गया था कि  Lockdown में 16 दिनों के लिए lockdown और बढ़ा दिया गया है। यह 1 अगस्त से लागू होगा। पहले ही 31 जुलाई तक lockdown है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने और 16 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. अब बिहार में लॉकडाउन 16 अगस्त तक रहेगा.

 31 जुलाई को lockdown खत्म होने वाला था.बिहार गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले तीन सप्ताह से राज्य में Corona के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही positivity rate भी पहले के मुकाबले बढ़ गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है ताकि तुरंत ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।