संयुक्त राष्ट्र (United Nation) की एक गाड़ी की पिछली सीट पर सेक्स करते हुए एक वीडियो internet पर वायरल हो गया। इसके बाद यूएन ने पूरे मामले में अपने एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो Israel की एक सड़क का है।इंटरनेट पर वायरल हुए video में एक युवती रेड ड्रेस में कार की पिछली सीट पर बैठकर युवक के साथ सेक्स करते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा आगे की सीट पर एक और व्यक्ति बैठा हुआ है। हालांकि, अभी इस वीडियो को लेकर और जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
Media में सामने आईं कुछ reports में बताया गया है कि कार संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि इस वीडियो ने United Nation को हैरान और बुरी तरह से परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'यह व्यवहार घृणित है और हम जिस चीज के लिए खड़े हैं, उसके खिलाफ जाकर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी ने काम किया है।'इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच जारी है। दुजारिक ने कहा कि वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई भी होगी।
United Nation car viral video