कोलकता पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक तमोनाश घोष का मंगलवार को निधन हो गया. 60 वर्षीय विधायक तमोनाश घोष कोरोना से संक्रमित थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इनके निधन पर शोक जताया है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट से तमोनाश घोष तीन बार विधायक रहे थे.
CM ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत दुखी हूं. साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमें छोड़ गये हैं. वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे. वह पार्टी और जनता के प्रति काफी समर्पित थे. उन्होंने सामाजिक कार्यों में काफी योगदान दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि उनके जाने से जो शून्य उभरा है, उसे भरना मुश्किल है. हम सभी उनके चाहने वालों, पत्नी झरना, दो बेटियों और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं.