2020/06/29

SBI में निकली सरकारी नौकरियां, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए आवेदन करें sbi.co.in पर

भारतीय स्टेट बैंक ने wealth management business यूनिट में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 64 पदों समेत कई अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट, sbi.co.in पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया आज 23 जून 2020 से शुरु हो गयी है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गयी है।

              इन पदों के लिए हो रहे हैं आवेदन

  • हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट और रिसर्च) – 1 पद
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (पोर्टफोलियो एनालिसिस और data analytics) – 1 पद
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 1 पद
  • Investment officer– 9 पद
  • प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) – 1 पद
  • रिलेशनशिप मैनेजर – 48 पद
  • Relationship manager (टीम लीड) – 3 पद  

 SBi ने विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के लिए अप्लीकेशन फीस और इंटीमेशन चार्जेस के तौर पर 750 रुपये का शुल्क लगाया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

SBI विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर के पेज पर और करेंट ओपनिंग्स के लिंक के जरिए लेटेस्ट भर्ती विज्ञापन पेज पर जाना होगा, जहां विभिन्न भर्ती विज्ञापनों के साथ-साथ अप्लीकेशन लिंक दिये गये हैं। इन पर क्लिक करके उम्मीदवार अप्लीकेशन फॉर्म पेज पर जा सकते हैं। 

एसबीआई एससीओ भर्ती 2020 के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार विभन्न पदों के लिए भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है और विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या में फ्रेश और बैकलॉग वेकेंसी दोनो शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के लिए किया जाना है; शार्टलिस्टिंग और फिर पर्सनल या टेलीफोनिक या video conferencing के जरिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

Apply link : click here