BIHAR-SAMASTIPUR-DALSINGHSARAI- असली देसी पार्टी की बैठक पार्टी प्रखंड कार्यालय दलसिंहसरायक में युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कुमार कुशवाहा, मुख्य अतिथि आर. एस. डॉक्टर के मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 27 /06/2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय का शुभ उद्घाटन किया जाएगा। मौके पर महासचिव पंकज चौधरी, उजियारपुर के चंदन कुमार पंकज- प्रखंड अध्यक्ष, रामविलास शर्मा- उपाध्यक्ष, जगदीश पासवान- खानपुर प्रखंड अध्यक्ष, अंशु कुमार-छात्र संघ अध्यक्ष, दीपक कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन यादव तथा टीपू सुल्तान,दीपक कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अमरेश कुमार,अमित कुमार, दिनेश कुमार, राजकिशोर,कृष्ण कुमार,पंकज कुमार,किशन प्रेमी, धर्मेंद्र पासवान,विपिन कुशवाहा, संजय कुमार साह इत्यादि लोग एक साथ मिलकर लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए देश के 20 जवानों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। सभी लोगों का एक आवाज था कि हिंद-चीन बाय- बाय, अब हम लोग स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। वही मौके पर चाइनीज सामानों का उपयोग हम लोग नहीं करेंगे तथा एक साथ मिलकर सरकार और सैनिकों का हौसला बढ़ाने का कार्य करेंगे। सेना है तो देश है। का नारा लगाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कुमार कुशवाहा जवानों को हौसला बढ़ाने के लिए कहा। देशभक्ति जिसमें हो तो बस दिलशाद देशभक्ति, गैर नहीं तो जिंदगी हो बर्बाद भरा नहीं है। भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं वह पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। कह कर पार्टी की कार्यक्रम को संपन्न किया गया ।
REPORT-SANJAY KUMAR SINGH