SAMASTIPUR DM ने बाढ़ की पूर्व तैयारियों की पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की
BIHAR-SAMASTIPUR-DM के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित संभावित बाढ़ 2020 की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई।इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, निरीक्षक गृह रक्षा, संबंधित सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए:
1. वर्षा मापक यंत्र
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को वर्षा पाठ प्रतिवेदन दैनिक रूप से समय भेजने की सुदृढ़ व्यवस्था कर लेने हेतु निदेशित किया गया।
2. संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान।।बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की पहचान हेतु विगत 3 वर्षों में 2017 2018 2019 में बाढ़ से प्रभावित हुए छात्रों को सूचीबद्ध कर संभावित बाढ़ क्षेत्रों की पहचान कर सभी अंचल अधिकारियों ने प्रतिवेदन तैयार किया है। यदि लंबित हो तो इसे 18 जून तक पूर्ण कर लें।
3. तटबंध की सुरक्षा।।तटबंध की सुरक्षा हेतु निरीक्षण के समय रेन कट, चूहा के बिल, तटबंध अतिक्रमण, संवेदनशील अति संवेदनशील तटबंध स्थल, स्लुइस गेट आदि का विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया गया।निरीक्षण उपरांत तटबंध की आवश्यक मरम्मत 15 जून से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ग्रीन रक्षकों की प्रतिनियुक्ति तटबंध पर करने की आवश्यक तैयारी शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
4. सूचना व्यवस्था
5. नाव।।
सभी अंचल अधिकारियों द्वारा सरकारी नावों का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
सभी निजी नावों का निबंधन एवं पूर्व से निबंधित नावों का नवीकरण कैंप लगाकर करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
सभी प्रकार के नाव का निबंधन,मोबाइल नंबर,नाविक का नाम,इकरारनामा,लॉग बुक,पंचायतवार नावों के प्रयोग की सूची आदि तैयार कर रखने का निदेश दिया गया।
6. Polythene sheets, सत्तू, चूड़ा आदि की व्यवस्था की जानकारी ली गई।
7. बाढ़ शरण स्थल
सभी अंचल अधिकारी ऊचे क्षेत्र में बाढ़ शरण स्थल (social distancing का ध्यान रखते हुए) चिन्हित करेंगे।
साथ ही सामुदायिक किचन का प्रतिवेदन सभी उपस्थित अंचल अधिकारियों को प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शौचालय एवं चापाकल मरम्मत के संबंध में पी एच ई डी कार्यपालक अभियंता को नए चापाकल ऊंचे स्थलों पर संस्थापन करने का निदेश दिया गया।
इस कार्य हेतु स्थान चिन्हित करने का निदेश दिया गया और सभी अनुमंडल पदाधिकारी इस कार्य का अनुश्रवण करेंगे।
8. मानव दवा की व्यवस्था
के स्थिति की जानकारी डीपीएम स्वास्थ्य द्वारा दी गई।
9. मोबाइल मेडिकल टीम एवं मेडिकल कैंप
10. पशु चारा एवं पशु दवा की व्यवस्था
के संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा जानकारी ली गई।
11. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
12. जनरेटर सेट, पेट्रोमैक्स, महाजाल की व्यवस्था
13. खाद्यान्न की उपलब्धता एवं भंडारण
14. सड़कों की मरम्मत
15. नाव, लाइव, जैकेट मोटर बोट की आकस्मिक व्यवस्था
16. जिला स्तरीय टास्क फोर्स
17. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह नियंत्रण कक्ष
18. गोताखोर का प्रशिक्षण
19. समुदाय का प्रशिक्षण
20. बाढ़ राहत एवं बचाव दल का गठन
21. तैयारियों का अभ्यास
22. आकस्मिक फसल योजना
जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी को पी एफ एम एस की सूची में जो भी रिजेक्शन है उसे ठीक करने का निदेश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं