UP के फैजाबाद में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में BIHAR SAMASTIPUR जिले के डीडीसी वरुण मिश्रा के दामाद व वैशाली के लालगंज के जैतीपुर के रहने वाले रेलवे इंजीनियर अमित कुमार की मौत हो गई। अमित कुमार, आईआरएस थे व पंजाब, सूरजपुर में रेलवे में सीनियर डीईएन के पद पर कार्यरत थे। मूलतः लालगंज वैशाली के निवासी थे। 25 जून को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी, इसीलिए वे समस्तीपुर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
अयोध्या जिले की पश्चिमी सीमा पर बुधवार की भोर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजमार्ग के रास्ते पंजाब से पटना जा रही कार अचानक शारदा सहायक नहर के गहरे पानी मे गिरकर डूब गई। हादसे में रेलवे के एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कार पर सवार दो लोग किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। सर्किल अफसरों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने बड़ी दिलेरी के साथ नहर के गहरे पानी में डूबी कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार-फिरोजपुर, पंजाब में तैनात रेलवे के इंजीनियर अपने दो अन्य साथी के साथ कार से सवार होकर पटना जा रहे थे। बुधवार की भोर में इनकी कार जिले की सीमा में घुसकर रानीमऊ चौराहा को क्रॉस कर मवई चौराहा पर पहुंचने वाली ही थी कि उनकी कार राजमार्ग को क्रॉस कर रही शारदा सहायक नहर में गिर गई।
नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण कार घटनास्थल से करीब सौ मीटर आगे की ओर बह गई थी।घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे के करवाई में जुट गई