BIHAR-SAMASTIPUR-विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या- 1(जगन्नाथपुर) में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे का शव एक पुरानी चिमनी के गड्ढे के पानी में तैरते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों में जंगल की आग की तरह फैल गयी। बच्चे के मुंह पर चाकू से वार का दो-तीन निशान था। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा विगत रविवार को लगभग शाम 4:00 बजे घर के पास खेलने के दौरान गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद भी बच्चा नहीं मिला। जब सोमवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए गए तब बच्चे के शव को चिमनी के गड्ढे के पानी में तैरते हुए देखा। वहीं मृतक बच्चे की पहचान अखिलेश प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह