ROSERA में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई
BIHAR-SAMASTIPUR-ROSERA भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक रोसड़ा नगर मंडल अध्यक्ष संजू देवी के अध्यक्षता में अपराह्न 4 बजे विजय सोनी जी के आवासीय परिसर में आयोजित की गई बैठक में निर्णय हुआ कि मान्यवर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आमजनों के नाम पत्र महिला मोर्चा के द्वारा घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार झा पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने कहा महिला मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग है जो देश की आधी आबादी को भाजपा के साथ जोड़ती है आने विधानसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक कानून, एवं 370 धारा समाप्ति के बारे में घर घर तक पहुंचाए।
भाजपा के नेतृत्व में सरकार बन सके वहीं, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा एवं मंडल प्रभारी डॉ.विमलेश चौधरी ने कहा मोदी सरकार उपलब्धि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, एवं इस कोरोनावायरस काल में केन्द्र सरकार की लोक कल्याण कारी योजना, योजना का प्रचार प्रसार महिला मोर्चा का प्रमुख दायित्व का निर्वहन आप सभी कार्यकर्ता करने का प्रयास करेंगे।महिला मोर्चा महामंत्री नैंसी सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका पुर्वे, खुश्बू देवी,निलम देवी, मंत्री, किरण झा, किरण ठाकुर, संगीता देवी,पुनम देवी, हंसा देवी, सोनी देवी, नगर महामंत्री राजेश साह, कोषाध्यक्ष धीरज पुर्वे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं