2020/06/23

बिहार में चुनाव से पहले अदला-बदली का खेल जारी, RJD के पांच विधानपार्षद जदयू में हुए शामिल

बिहार में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है तो वहीं अगले महीने विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होनेवाले हैं। इन चुनावों से ठीक पहले लालू यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के पांच विधानपार्षद आज राजद को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं। ये विधानपार्षद हैं- राधाचरण सेठ, दिलीप राय, कमरे आलम, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, ये पांचों विधानपार्षद आज राजद छोड़कर जदयू में आ गए हैं।राजद छोड़कर आए सभी एमएलसी थोड़ी देर सीएम आवास जाएंगे, फिलहाल जदयू नेता के घर बैठक जारी है। ये पांचों विधानपार्षद जदयू की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।बता दें कि अगले ही महीने विधानपरिषद का चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजद को ये बड़ा झटका लगा है। विधान परिषद के सभापति अवधेश सिंह ने पांचों विधानपार्षद के गुट को अलग मान्यता दे दी है।