BIHAR-JAMUI जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोदबरिया पंचायत की मुखिया PAARO DEVI के पति RAJESH YADAV उर्फ GURJAR YADAV पर अपराधियों ने बम और गोली से जमकर हमला किया हैं। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह 6:00 बजे की है। बताया जाता है कि मुखिया पति अपने घर से स्नान करके गांव से बाहर बने दलान पर जा रहे थे। bike सवार अपराधी ने घटना को अंजाम दिया हैं।
जैसे ही मुखिया वहां पहुंचे घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान तीन बम और कई राउंड फायरिंग की गई। मौके पर ही मुखिया ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। चंद्रदीप थाना के police घटनास्थल पर जा रही थी इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया। बाद में एसडीएम लखींद्र पासवान, एसडीपीओ रामपुकार सिंह घटनास्थल पर जाकर लोगों को समझाया बुझाया। बाद में मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक के परिवार वालों ने इस मामले में चंद्रदीप पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। बताया जाता है कि मृत मुखिया पति पर भी कई संगीन मामले दर्ज थे।