2020/06/28

अपहृत व्यवसायी की तलाश में निकली POLICE टीम पर फायरिंग, थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल

JHARKHAND- के संथाल परगना में अपहृत व्यवसायी की तलाश में निकली पुलिस की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इसमें थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. घटना साहिबगंज जिला में हुई, जब अपराधियों ने बरहेट थाना की पुलिस टीम कर गोली चला दी. अपराधियों के हमले में बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक और एएसआइ चंद्र राय सोरेन घायल हो गये. एएसआइ चंद्र राय सोरेन भी घायल हो गये हैं.प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही साहिबगंज जिला के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां कैंप कर रहे हैं.बीते सप्ताह बोरियो थाना क्षेत्र के थाना रोड में रहने वाले अनाज व्यवसायी अरुण कुमार साह का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. अब तक व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिला है. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि व्यवसायी का अपहरण करने वाला अपराधी बरहेट थाना क्षेत्र के डूबूबथान गांव में ठहरा हुआ है.