2020/06/29

PAKISTAN स्टॉक एक्सचेंज में फायरिंग करते हुए घुस गए आतंकी, हैंड ग्रेनेड भी फेंका, 6 की मौत

PAKISTAN के करांची स्थित करांची स्टॉक एक्सचेंज भवन में आतंकी हमला हुआ है. हमले में अब तक पांच लोगों के मौत की खबर आ रही है और तीन लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. घटना में शामिल चार आतंकियों के मार गिराया गया है. बिल्डिंग में शामिल होने जा रहे दो आंतकियों को गेट के पास मार गिराया गया, जबकि बाकी दो को भवन के अंदर मारा गया. बताया जा रहा है कि पहले आंतकियों ने ग्रेनेड से हमला किया इसके बाद फायरिंग की . खबरों की मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. स्टॉक एक्सचेंड बिल्डिंग को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पार्किगं के रास्ते से आंतकी भवन में जाने की कोशिश कर रहे थे.
d daun ke anusar सबसे पहले चारों आतंकवादी एक वाहन से इमारत में दाखिल हुए इसके बाद ग्रेनेड से हमला किया और बिल्डिंग के अंदर जाने का प्रयास किया. इस दौरान गेट पर ही एक आतंकवादी सुरक्षाबलों ने मार गिराया. बाकी तीन आतंकवादी अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उन्हें भी मार गिराया गया.पुलिस की वर्दी में थे हमलावर.फिलहाल भवन के आस-पास सर्च अभियान किया जा रहा है. हवाई निगरानी की जा रही है. इस हादसे के बाद से इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है. आशंका है कि आस-पास और भी आतंकी छुपे हुए हो सकते हैं. इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा