JHARKHAND-कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने झारखंड में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की रात इस संबंध में ट्वीट कर के जानकारी दी।कोरोना के संघर्ष में हमें आप सके सहयोग से अब तक अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी भी जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम सोरेन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पहले से मिलने वाली रियायतें आगे भी जारी रहेंगी।31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ने के बाद इसके संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि राज्य में फिलहाल धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। किसी भी प्रकार के बड़े आयोजन पर रोक जारी रहेगी। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, होटल और मॉल अभी भी बंद रहेंगे। सैलून और स्पा खोलने पर भी पाबंदी है। वहीं पहले की तरह रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर आवाजाही बंद रहेगी।
कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है।— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) June 26, 2020
स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है।
पीछे, समय समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी। pic.twitter.com/TJQOoIsvP4