BIHAR-SITAMADHI DM अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय में जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा। तटबंधों के निरीक्षण के समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि नानपुर, डुमरा ,सैदपुर, बथनाहा, परिहार ,परसौनी ,बोखरा, चेरौत के अंचलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय को अभी तक प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है,जबकि 1 जून को ही निरीक्षण कर प्रतिवेदन देना था। डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए उक्त सभी अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर अपना निरीक्षण प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध करवाएं । उन्होंने यह में निर्देश दिया कि निबंधित नावों की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी आपदा शाखा को उपलब्ध कराएं और आपदा शाखा अविलंब सभी संबंधित सीओ से उसका भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें ।डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित कर लेंगे कि उनके पास पूर्व में बाढ़ से संबंधित क्या क्या सामग्री उपलब्ध है और किस अवस्था में है। इस संबंध में जिला मुख्यालय को भी सूचना उपलब्ध करवाएंगे। डीएम ने कहा कि सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में जेसीबी ट्रैक्टर आदि को चिन्हित कर सूची बना लेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसकी सेवा ली जा सके। डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ के समय मुख्य सड़क के अवरुद रहने की स्थिति में चिन्हित वैकल्पिक मार्गों का भी भौतिक सत्यापन कर लेंगे।