MUZAFFARPIR DM डॉ०चंद्रेशखर सिंह की अध्यक्षता में जल- जीवन- हरियाली से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग जल-जीवन-हरियाली के तहत ली गई योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ स-समय पूर्ण करें। यह महज अभियान नहीं है बल्कि एक जन आंदोलन है और सभी के व्यापक सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में जल संचय ,बिजली बचत को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएं। बाहर से आये मजदुरो को जल जीवन हरियाली के तहत चलने वाली विभिन्न योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करें।