2020/06/23

आ गया कोरोना की दूसरी दवा, जिसे सरकार ने इलाज के लिए दी मंजूरी

 

INDIA सरकार की तरफ से कोरोना वायरस की एक और दवा को मंजूरी मिल गई है. दवा COMPANY Hetero ने रविवार को कहा कि वो कोविड-19 के इलाज के लिए इनवेस्टिगेशनल एंटीवायरल ड्रग Remdesivir को LUNCH करने जा रही है.

NEWS PTI के अनुसार कंपनी ने बताया है कि इस दवा के लिए कंपनी को DGCI से अप्रूवल मिल चुका है. यह दवा भारत में Covifor के नाम से बेची जाएगी. हेटेरो ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. पार्थ सारथी REDDY ने कहा कि भारत में इस दवा को मिली ये स्वीकृति एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है, जिसने क्लिनिकल स्तर पर सकारात्मक नतीजे दिए हैं.

इन दो दवाओं को मंजूरी ऐसे समय मिली है जब INDIA में 
COVID-19 के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. पहले की तुलना में भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या चार लाख के पार पहुंच चुकी है.


भारत सरकार की तरफ से कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की एक दवा को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिली थी. कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की दवा दी जा सकेगी. इस दवा को ब्रांड नाम फेबीफ्लू के तहत बेचा जाएगा.

भारत में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की सलाह लगातार दी जा रही है. हालांकि आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए अनलॉक-1 लागू है.

दुनिया भर में अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है. लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर ही चिकित्सक इसके इलाज में दूसरी जरूरी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं. हालांकि कई देशों में इसकी वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है.

यह भी बताया गया है कि DCGI ने बालिगों और बच्चों में संदिग्ध या पुष्ट कोविड-19 के मामलों या फिर इसके संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज के लिए इस दवा को अनुमति दे दी है.रेड्डी ने यह भी बताया कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह उत्पाद जल्द देशभर के मरीजों को उपलब्ध हो सके. कंपनी मौजूदा जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करेगी. यह दवा 100 एमजी की शीशी (इंजेक्शन) के रूप में उपलब्ध होगी.