बड़ी खबर UP से आ रही हैं। मेरठ में शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में बल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। शहर के टीपीनगर की शिवपुरम कॉलोनी में युवक ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर युवती, उसके पिता और भाई पर गोलियां बरसा दीं। युवती की मौके पर मौत हो गई, उसके पिता ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। वहीं, भाई की हालत भी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवपुरम कॉलोनी निवासी आंचल की दो दिन बाद शादी थी। रात में घर पर गीत-संगीत चल रहा था। मोहल्ले में अपनी मौसी के घर रहने वाला सागर नामक युवक आंचल से एकतरफा प्यार करता था। सागर ने मौसेरे भाई अंकित के साथ मिलकर देर रात करीब 12 बजे आंचल के घर पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस सागर ने सबसे पहले आंचल के सीने में गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लोड कर एक और गोली उसे मारी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पूरी मामलों के लेकर जांच पड़ताल कर रही हैं।सभी मकान बंद कर फरार मिले हैं।सागर अपने मकान के सामने रहने वाली आंचल से एकतरफा प्यार करता था। युवती की शादी हो रही थी, इसलिए आरोपी ने अपने मौसेरे भाई अंकित के साथ मिलकर आंचल के घर हमला किया। आंचल और उसके पिता की मौत हो गई है। आंचल का भाई रमन अस्पताल में है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बीच-बचाव में आए आंचल के पिता राजकुमार और भाई रमन को भी आरोपियों ने गोलियां मारी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आंचल की मौत हो चुकी थी। राजकुमार और रमन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। रमन की हालत गंभीर बनी हुई है।