2020/06/11

बड़ी खबर-मंडलकारा में बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस

BIHAR BETTIAH-मंडलकारा में गुरुवार की दोपहर एक बंदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला नेटुआ टोली निवासी कलामुद्दीन मियां (23) के रूप में की गई है। कलामुद्दीन शिकारपुर रेलवे परिसर से चोरी के मामले में 30 अगस्त 19 से जेल में बंद था।जेल में बने नए वार्ड 17 में रहता था। जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह ने बताया कि करीब 11:30 बजे उन्हें कैदी के फांसी लगाने की सूचना मिली। वह लोहे के गेट में गमछा से फांसी लगा लिया था। बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या किए जाने के कारण की पड़ताल हो रही है। पुलिस पुरी मामले को लेकर तहकीकात में जुटी हुई हैं।