2020/06/28

BIHAR में प्रॉपर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या, हत्यारों ने दर्जनों जगहों पर चाकू से किए वार

BIHAR-के बेतिया में बानूछापर के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष यादव (35) की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। मझौलिया पुलिस को उसका शव शनिवार की सुबह अहवर तिवारी टोला के समीप मुख्य नहर में मिला। सुभाष की बाइक मुफस्सिल पुलिस ने लावारिस हालत में पकड़िया के समीप से बरामद की है।एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि सुभाष यादव की हत्या के मामले में परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। परिजनों के अनुसार सुभाष की हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण की गई है। एसपी ने कहा कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।सुभाष के पेट में 16 जगह पर चाकू मारा गया था। जबकि उसकी पीठ पर चार जगह जख्म थे। वहीं गला को भी रेत दिया गया था। थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।