BIHAR-PATNA-मंडप में बैठे दूल्हे को हल्दी लगाने से पहले खुद हाथों में सैनिटाइजर लगाया जा रहा है। पंडित जी भी मास्क पहनकर ही मंत्र का उच्चारण कर रहे हैं। बरातियों पर सैनिटाइजर मिला हुआ इत्र छिड़का जा रहा है। कोरोना काल ने शादियों के रस्म-रिवाज भी ऐसे कई बदलाव कर दिए हैं। MANER के RAMADHAR NAGAR में ARUN KUMAR के पुत्र DR.KUNDAN KUMAR की शादी 28 JUNE को है। शुक्रवार को हल्दी व मड़वा क कार्यक्रम था। दूल्हे के साथ घर में आए सभी मेहमान MASK में ही दिखें। महिलाएं भी मास्क लगाकर शादी के मंगल गीत गाती रहीं।
दूल्हे के चाचा LAL BABU PRASHAD ने कहा पिछले कई दिनों से अखबारों में शादी-कार्यक्रम के दौरान दूल्हे या अन्य परिजनों के संक्रमित होने की खबरें छपी हैं। इसके कारण ही सारे बदलाव किए गए हैं। कोरोना ने शादी में खाने-पीने का मेन्यू भी बदल दिया है। बरातियों के स्वागत के लिए इन दिनों चाय-कॉफी या COLD DRINK की जगह TULSI, अदरक, लौंग आदि से तैयार काढ़ा दिया जा रहा है। भोजन बनाने वाले कारीगर भी हाथ में ग्लब्स पहनकर और सिर को ढके रख रहे हैं। क्रॉकरी वाली प्लेट की जगह डिस्पोजल प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम हो।
पर्पल पाई इवेंट कंपनी की मैनेजर आयुषी कोचर ने कहा कि बारातियों के स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर पहले इत्र छिड़क टीका लगाया जाता था, अब इत्र में सैनिटाइजर मिला कर स्वागत किया जा रहा है। प्लेट में पहले गुलाब के फूल रखे जाते थे वही अब मास्क और सैनिटाइजर के छोटे-छोटे डिब्बे रखे जा रहे हैं। हॉल या गेट को सजाने के लिए प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों को सैनिटाइज कर लगाया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर में मेकअप आर्टिस्ट भी पीपीई किट पहनकर दुल्हन को सजा रही हैं।
कार्ड पर छपवाया-मास्क पहनकर ही आएं-अरुण कुमार कहते हैं, हमने तो शादी के कार्ड पर ही छपवा दिया है कि शादी के कार्यक्रमों में मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। जो लोग फिर भी बिना मास्क पहने समारोह स्थल तक आएंगे, उनके लिए गेट पर मास्क का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा दरबान बराती-घराती दोनों लोगों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश देगा।
Input-jagran