2020/06/15

BIHAR में दिनदहाड़े csp संचालक की गोली मार हत्या कर लूटे 6 lakhs रुपये जांच में जुटी POLICE

BIHAR-छपरा-SIWAN मार्ग पर माने मठिया गांव के समीप सोमवार को दिनदहाड़े दाउदपुर निवासी सीएसपी संचालक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और छह लाख रुपये लूट लिए। सीएसपी संचालक बनवार गांव निवासी महेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र 38 वर्षीय मुकेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई।

बताया गया कि मुकेश दाउदपुर में SBI का csp चलाते थे। एकमा branch से छह लाख रुपये की निकासी कर उसे bag में रख अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी क्रम में एकमा थाना क्षेत्र के माने मठिया के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रुपये भरा बैग छीनने का प्रयास किया। उसके बाद गोली मारकर सब चीज लूट लिया।घटना के बाद अपराधी फरार हो गया।आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया है बाजार भी बंद हुआ हैं। पुलिस ने घटना स्थल से 315 बोर का दो जिदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया है।पुलिस पूरी मामलों के लेकर जांच कर रही हैं

 घटना की सूचना मिलते ही एकमा और दाउदपुर थाना की पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगो की सहायता से मुकेश को एकमा PHC ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को postmortem के लिए भेज दिया।