बिहार CM नीतीश कुमार ने कमला वियर प्वाइंट का निरीक्षण किया। इसके अलावा नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर में 1.3 किलोमीटर प्वाइंट और 1.4 किलोमीटर प्वाइंट तटबंध के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने तटबंध को और ऊंचा करने के साथ मजबूती के लिए आयरन शीट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। कमला वियर के बराज में परिवर्तित होने से इस कमांड क्षेत्र में 23,788 एकड़ में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित होगी। इससे किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों का तेजी से आर्थिक विकास हो सकेगा।