BIHAR MADHUBANI --BIHAR-CM की अध्यक्षता में सोमवार को VIDEO काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैंकर्स कमिटि की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री SUSHIL KUMAR MODI मुख्य सचिव DEEPAK KUMAR, वित्त विभाग के सचिव तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिला स्तर से DM NILESH RAMCHANDRA देवरे, भा0प्र0से0, तथा एल0डी0एम0, AJAY KUMAR उपस्थित थे। बैठक के क्रम में BIHAR CM के द्वारा कहा गया कि विभिन्न प्रदेशों से आये हुए श्रमिकों जिनका स्क्ल्डि मैंपिंग कर लिया गया है, और वे बाहर नहीं जाना चाहते है, उनको जल-जीवन-हरियाली, जीविका तथा मनरेगा के तहत राज्य सरकार रोजगार देने का काम कर रही है। इन्हें आर्थिक रूप से औ मजबूत करने के उदेश्य से बैंकों द्वारा अधिक-से-अधिक ऋण देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बैंको के प्रमुखों को एम0एस0एम0ई0 योजना, कृषि, डेयरी, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को ज्यादा-से-ज्यादा ऋण उपलब्ध करायें, ताकि बिहार में इन क्षेत्रों में अधिक रोजगार की संभावना है।
CM द्वारा बैंको के क्रेडिट डिपोजिट रेषियो लक्ष्य से काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा इसमें प्रगति लाने का निदेश दिया। साथ ही के0सी0सी0 का प्राप्त आवेदनों के अनुपात में स्वीकृति कम हाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गयी।
उन्होंने राज्य में डी0बी0टी0 के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरण को लेकर राज्य के 8386 ग्राम पंचायतों में बैंकों की शाखा खोलने तथा ए0टी0एम0 का प्रसार करने का निदेश दिया गया।CM द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक-से-अधिक काॅमन सर्विस सेन्टर खुलवाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।