BIHAR के MOTIHARI जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां बगही में धनौती नदी के किनारे धंधेबाजों द्वारा बेची जा रही शराब पीने से रविवार को दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं दो लोग बीमार पड़ गए।चैलाहां कुड़िया टोला निवासी रघुनाथ राम(60) की मौत धनौती नदी के किनारे बंसवारी के पास शराब के धंधे में उपयोग में लायी जा रही झोपड़ी के पास ही हो गयी। जबकि चैलाहां बाबू टोला निवासी नन्दकिशोर ठाकुर (55) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी। बंजरिया पुलिस ने रघुनाथ राम और नन्दकिशोर ठाकुर के शव का postmortem कराया।शराबबंदी के बीच शराब से दो लोगों की मौत की सूचना पर police alert है सभी मामलों को लेकर जांच कर रही हैं
वहीं सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि मौत के मामले में रघुनाथ राम के पुत्र के बयान पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें नवल राय, नन्दकिशोर राय, रणजीत राय व चन्द्रकिशोर राय को नामजद किया गया है।मृतक के पुत्र ने एफआईआर में शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस जहरीली शराब से मौत के बिंदू पर भी जांच कर रही है। वैसे postmortem report आने के बाद ही खुलासा होगा।