Home
Bhagalpur
Bihar
BHAGALPUR बगीचे में ब्लास्ट से मचा हड़कंप धमाके में एक व्यक्ति की मौत और एक जख्मी
2020/06/11
BHAGALPUR बगीचे में ब्लास्ट से मचा हड़कंप धमाके में एक व्यक्ति की मौत और एक जख्मी
BIHAR-BHAGALPUR के नाथनगर में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित आम के बागीचे में बुधवार को बम फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को POLICE ने गिरफ्तार कर लिया है। POLICE अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में अभी उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के विशु यादव के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने POSTMARTEM के लिए भेज दिया है। घायल की पहचान पुलिस ने बबरबंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके स्थित महादेव तालाब निवासी गुगला उर्फ नवल MODI के रूप में की है।घटनास्थल से गुटखा और जर्दा के कई डब्बे पुलिस ने बरामद की है। बम विस्फोट से इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस पूरी मामले को लेकर तहकीकात में जुटी हुई हैं