BIHAR-BEGUSARAI-बछवाड़ा प्रखंड के चमथा स्थित पार्टी के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय में युवा क्रांतिकारी पार्टी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी बेगूसराय में संगठन विस्तार हेतु अपने अभियान को युद्ध स्तर पर जारी रखेगी। बिहार राज्य में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के खिलाफ पार्टी जनसंपर्क अभियान चला रही है। बिहार के युवाओं के लिए एक नई राजनैतिक विकल्प के रूप में युवा क्रांतिकारी पार्टी मजबूती से कदम बढ़ा रही है। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव विशाल यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ सुमित कुमार, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह,राजेंद्र सिंह, श्याम राय, सकलदीप कुमार, नरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे।
Report-sanjay kumar singh