2020/06/26

शिखर धवन के साथ फोटो शेयर कर बोले कुलदीप यादव, पाजी पूरे 4 महीने का बदला लूंगा


NEW DELHI-कोरोना वायरस काल के दौरान लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने पुराने वाडियोज शेयर कर रहे हैं। भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ अपनी फोटो शेयर की है। 

दोनों क्रिकेटर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पोज दे रहे हैं। धर्मशाला को अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। कुलदीप ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- शिखी  पाजी के साथ मस्ती। गेम और फन सेशन दोनों को मिस कर रहा हूं। शिखर धवन और कुलदीप के बीच मैदान में और मैदान  से बाहर दोस्ताना ताल्लुकात हैं। अक्सर दोनों इस चर्चा करते रहे हैं। शिखर के साथ कुलदीप की फोटो पर बिना समय गंवाए फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया, लेकिन धवन के मजेदार कमेंट ने सुर्खियां अपने नाम कर लीं। 
शिखर ने लिखा- शुक्र है भगवान का कि इसमें तू मुझे चूंटिया नहीं मार रहा। लव यू ब्रो। कुलदीप ने भी इसका मजेदार जवाब दिया। चाइनामैन गेंदबाज ने लिखा- पूरे चार महीने का बदला लूंगा, एक ही बार में चूंटियों का।